shobhit University Gangoh
 

व्यापारियों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

व्यापारियों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
  • सहारनपुर में व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते व्यापारी प्रतिनिधि।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत व्यापारी प्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों व अन्य लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए।

स्थानीय गांधी पार्क में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री संजय भसीन व पर्यावरण समिति के संयोजक मेजर एस. के. सूरी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सबका धर्म है। हमें अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही अपने विशुद्ध विचारों को भी त्यागने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तुलसी के पौधे का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है। तुलसी के बारे में मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय जो अमृत धरती पर छलका था उसी से तुलसी के पौधे की उत्पत्ति हुई।

उन्होंने कहा कि तुलसी के पौधे पूजनीय, पवित्र एवं देवी का दर्जा दिया गया है तथा तुलसी का पौधा घर लगाना भी शुभ व हितकारी माना गया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से भी अधिक से चल रहे कोविड-19 से बचाव में भी तुलसी के पत्ते का औषधि के रूप में प्रयोग करने से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। यह प्रकृति की सबसे बड़ी देन है। उन्होंने कहा कि अगले माह वर्षा ऋतु में ग्रीन, क्लीन व स्मार्ट सहारनपुर योजना के तहत व्यापार मंडल द्वारा नगर निगम के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, रमेश डाबर, बलदेवराज खुंगर, राजीव अग्रवाल, कर्नल संजय मिड्ढा, पवन अरोड़ा, प्रवीण चांदना, संजीव सचदेवा, रवि टंडन, अशोक मलिक, संजय माहेश्वरी, आशीष खुराना, विकास कश्यप, अंकुश कर्णवाल, विकास अग्रवाल, अमित गुप्ता, शकील अहमद, सुरेंद्र सचदेवा, सक्षम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia