व्यापारियों ने परंपरा और नई उम्मीदों के साथ नए वित्तीय वर्ष का किया स्वागत

व्यापारियों ने परंपरा और नई उम्मीदों के साथ नए वित्तीय वर्ष का किया स्वागत
  • सहारनपुर में व्यापारिक नववर्ष के उपलक्ष में बही-खातों का पूजन करते व्यापारी।

सहारनपुर। व्यापारिक नववर्ष 2026 -2027 के उपलक्ष में सभी व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में बही खातों का विधिवत पूजन कर नए व्यापारी वर्ष का शुभारम्भ किया। रायवाला कपड़ा मार्केट स्थित व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यालय में हवन-यज्ञ के बाद प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि आज व्यापारी समाज के लिए बहुत बड़ा दिन हैं। यह खुशी का अवसर है कि आज पूरे देश का व्यापारी इस दिन को अपने प्रतिष्ठान पर बही-खातों का पूजन कर हर्षोल्लास से मनाता है।

इस दिन व्यापारी समाज अपने पुराने नववर्ष की जमा पूंजी को नए खातों में पूजन कर अंकित करता है, लिखता है और आगामी वर्ष की लेनदेन की व्यवस्था करता है। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों ने बही-खातों का पूजन किया, जो नए आरंभ और व्यवसायिक लक्ष्यों के प्रति नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर भावुक माहौल देखने को मिला, जहां व्यापारियों ने बीते वर्ष की चुनौतियों, मेहनत और उपलब्धियों को याद करते हुए आने वाले वर्ष में उन्नति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर राधेश्याम नारंग ने कहा कि यह परंपरा केवल एक रस्म नहीं, बल्कि व्यापारिक समाज के विश्वास, आस्था और नए संकल्पों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुराने खातों को बंद कर नए खातों की शुरुआत करना व्यापार में नई दिशा और नए लक्ष्यों की ओर बढ़ने का संकेत है। पूजन कार्यक्रम पंडित अमित शर्मा द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। पूजन में खैराती लाल अरोड़ा, संजीव सेठी, राधेश्याम भटेजा, संजय कालड़ा, अशोक अरोड़ा, गोपाल ललित, सतीश पसरीचा, गुलशन मोंगा, दिनेश बंसल, रोहित नारंग, रिंकू पसरीचा, प्रमोद आहुजा, गुलशन फुटेला, पूरण फुटेला, आकाश बंसल, अंकित गोयल, सार्थक नारंग, राजू जैन, मधुर चावला, नितिन शर्मा, आकाश गुप्ता, दीपक कुमार, सुनील वर्मा, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply