व्यापारियों ने किया नवागत डीआईजी का स्वागत

- सहारनपुर में नवागत डीआईजी का स्वागत करते व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में सहारनपुर परिक्षेत्र के नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का स्वागत किया तथा व्यापार मंडल की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में डीआईजी कार्यालय पहुंचकर नवागत डीआईजी सुधीर कुमार सिंह का स्वागत किया।
इस दौरान डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना हमारी प्राथमिकता है। उसी प्राथमिकता के अनुरूप हम सभी को सम्मान देते हुए कार्य करेंगे और व्यापारी समाज से भी अपेक्षा है कि वें सजग और जागरूक रहें। अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे अवश्य लगवाएं ताकि आपराधिक घटनाओं में पुलिस को सहयोग मिल सके।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा प्रशासन व पुलिस का एक सजग प्रहरी के रूप में साथ निभाता है और इंसानियत के नाते अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर बिना धर्म व जाति के अपने व्यापार करता है। उसी के नियमित हम चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान देना व्यापारी की प्राथमिकता रही है, चाहे शासन-प्रशासन या सामाजिक गतिविधियां हों, उनमें व्यापारी हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।
महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने भी डीआईजी को शहर की समस्या से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश मंत्री गगन जैन, राजकुमार अरोड़ा, महानगर महामंत्री अजय शर्मा, अरविंद गोयल, अमित मदान, जौली प्रजापति, दिव्यलोक त्यागी, सुशील काम्बोज, विजय बंसल, प्रवीण जैन, पंकज मदनूकी, मनीष कश्यप, सिद्धम बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे।