व्यापारियों ने किया प्रांतीय पदाधिकारिययों का स्वागत
- सहारनपुर में प्रदेशीय पदाधिकारियों का सम्मान करते व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा उनके मार्गदर्शन में महानगर व्यापार मंडल कार्य करेगा।
बैठक में संरक्षक कृष्णलाल ठक्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रांतीय संगठन मंत्री रामराजीव सिंघल, स. राजपाल सिंह, आर. के. मल्होत्रा, प्रदेश मंत्री महेश नारंग, मंडल अध्यक्ष अमित गगनेजा, मंडल महामंत्री संजय भसीन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर सही रूप से प्रदेश के सभी कार्यक्रमों में व्यापारी हितों के लिए भागीदारी करेंगे।
बैठक में स. राजपाल सिंह, अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, भरत मिगलानी, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, मुकेश धनकर, मुकेश दत्ता, डी. के. दत्ता, मुस्तजाब अली, हरप्रीत सचदेवा, जसपाल डाबरा, पार्षद पुनीत चौहान, गौरव कुमार, मोहन लाल मेहंदीरत्ता, गुलशन अनेजा, प्रदीप लूथरा, सतीश बजाज, मुकेश दत्ता, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
