व्यापारियों ने हवन-यज्ञ के साथ किया भारतीय नववर्ष का स्वागत

व्यापारियों ने हवन-यज्ञ के साथ किया भारतीय नववर्ष का स्वागत
  • सहारनपुर में हवन-यज्ञ करते व्यापारी।

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हवन-पूजन कर भारतीय नववर्ष एवं माता के नवरात्रों का स्वागत किया गया।

स्थानीय जनता रोड प्रीत विहार कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों द्वारा जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में हवन यज्ञ कर आहुति दी गई और भारतीय नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो की कामना की गई। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि प्रकृति के बदलाव के साथ ही हमारा नववर्ष आता है। जब खेतों में फसलें और प्रकृति अपना रूप बदलती है। पेड़ों पर नए पत्ते आते हैं तब प्रकृति भी भारतीय नववर्ष का स्वागत करती है। यही हमारा असली भारतीय नववर्ष है।

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सुमित मलिक, प्रदेश मंत्री गगन जैन, राजकुमार अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष मुकुल मनोहर गोयल, महामंत्री अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, युवा जिलाध्यक्ष जौली प्रजापति, जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी, डा. संदीप सैनी, प्रवीण जैन, पंकज मदनूकी, सुशील काम्बोज, संजय मोहन गुप्ता, प्रवीण गाबा, विशाल सैनी, प्रवीण सैनी, सीमा जायसवाल, आशा आदि व्यापारी मौजूद रहे।