shobhit University Gangoh
 

व्यापारियों ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में नगर विधायक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी प्रतिनिधि।

सहारनपुर [24CN] । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर विधायक संजय गर्ग को सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में एकत्र होकर नगर विधायक संजय गर्ग के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने सौंपे ज्ञापन में बताया कि देश व प्रदेश के व्यापारियों की अर्थव्यवस्था कोरोना संकट के कारण चरमरा गई है। उनकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश के व्यापारियों को आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाना चाहिए।

उन्होंने कोरोना संकटकाल के समय अप्रैल, मई, जून का विद्युत बिल माफ करने, तीन माह का बैंकों का ब्याज व ईएमआई की जिम्मेदारी सरकार को लेने, 60 वर्ष आयु से ऊपर के पंजीकृत व्यापारियों के लिए तत्काल पेंशन योजना लागू करने, बिजली की कमर्शियल दरों को घरेलू दरों के बराबर करने, व्यापारियों के स्टाक के बीमे की जिम्मेदारी सरकार द्वारा निर्धारित करने, जीएसटी में 1 जनवरी 2021 से लागू नए प्रावधान वापस लेने, मंडल शुल्क पूरी तरह समाप्त किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अनिल त्यागी, राजकुमार अरोड़ा, गगन जैन, डा. आदित्य राठी, पंकज मदनूकी, संदीप सैनी, अमित मदान, अमित ढींगरा, जौली प्रजापति, दिव्यलोक त्यागी, सुशील काम्बोज, मो. इदरीश, विनोद पांडेय, प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia