व्यापारियो ने स्मार्ट मीटर लगाने का किया कडा विरोध

व्यापारियो ने स्मार्ट मीटर लगाने का किया कडा विरोध
फोटो स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते व्यापारी

नकुड 4 नवंबर इंद्रेश। नगर में स्मार्ट मीटर लगाने आये विद्युत कर्मचारियो को विरोध का सामना करना पडा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानो के शटर डाउन कर बिजली अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया।

मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मचारी पुराने बस अडडे पर दुकानो पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिये गये थे। उन्हे देखते हुी मौके पर व्यापारियों की भीड एकत्रित हो गयी। व्यापारियों ने उनका कडा विरोध किया । उन्होंने कहा कि आप किस अधिकारी या न्यायालय के आदेश से स्मार्ट लगाये जा रहे है वह दिखा दो। पंरतु विभागीय कर्मचारी कोई आदेश नंही दिखा पाये। व्यापारियो ने विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिये।

उपभोक्ताओ का आरोप था कि कर्मचारी जबरन उनके घरो व प्रतिष्ठानो पर स्मार्ट मीटर लगा रहे है। इन मीटरो से कई कई हजार रूपये बिल आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे अपने घरो व दुकानो पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देंगे। गौरतलब है कि नगर मे स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। जिसका उपभोक्ता कडा विरोध कर रहे है।