व्यापारियों ने किया उपजिलाधिकारी का सम्मान

व्यापारियों ने किया उपजिलाधिकारी का सम्मान
  • सहारनपुर में बेहट के उपजिलाधिकारी का स्वागत करते व्यापारी।

बेहट [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में बेहट के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी दीपक कुमार का पटका पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बेहट इकाई के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी दीपक कुमार का पटका पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा प्रशासन का सहयोग करता है। हम सब इस प्रकार इंसानियत के नाते सामाजिक तालमेल मिलाते हुए अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि दीपक कुमार सरलता, सज्जनता की प्रतिमूर्ति के रूप में देवबंद में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और सदैव सभी का सम्मान करने का काम करते हैं। दीपक कुमार जैसे अधिकारी ही समाज को जोड़े रखने का काम करते हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुशील काम्बोज, अभिषेक राणा, युवा जिला महामंत्री दिव्यलोक त्यागी, बेहट इकाई के महामंत्री जावेद, कोषाध्यक्ष शंकर गुप्ता, आशीष राणा, आशीष सैनी, हाजी सुहैल, अतीक अंसारी, मनोज आदि मौजूद रहे।