विधिविधान के साथ व्यापारियों ने किया छड़ी पूजन

- सहारनपुर में छड़ी पूजन करते व्यापारी।
सहारनपुर। महानगर के प्रमुख बाजार मोरगंज में व्यापारियों द्वारा जाहरवीर गोगाजी महाराज की अनुकम्पा से चतुर्थ विशाल छड़ी पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा विधिविधान से छड़ी पूजन कर जाहरवीर गोगाजी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
गौरतलब है कि आगामी 24 सितम्बर को सहारनपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला गुघाल के उपलक्ष में महानगर में जगह-जगह छड़ी पूजन व भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बाजार मोरगंज में सागर गुप्ता के नेतृत्व में विशाल छड़ी पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छड़ी पूजन करने के साथ-साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अतुल गोयल, अनुराग सिंह, शक्ति गर्ग, शिवम शर्मा, रजत अग्रवाल, सचिन गुप्ता, राजेश अग्रवाल, प्रदीप कोचड़, आदित्य शर्मा, हर्षित गुप्ता, सागर गुप्ता समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।