व्यापारियों ने किया सामूहिक बही-खाता पूजन

- सहारनपुर में व्यापार मंडल कार्यालय पर बहीखाता पूजन करते व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक बही-खाता पूजन व यज्ञ के साथ व्यापारियों ने व्यापारिक नववर्ष का स्वागत किया। स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों के खातों को तिलक लगाकर विधिवत रूप से प्रारम्भ किया गया।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि मिलावट व टैक्स चोरी जैसी बुराई से स्वयं को दूर रखकर तथा आदर्श व्यापारी बनकर समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों के लिए काम करता है और हमें व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहना चाहिए। इस दौरान आर. के. मल्होत्रा, गुलशन अनेजा, सूरज प्रकाश ठक्कर, मदन लाम्बा, अशेाक छाबड़ा, राजीव मदान, नीरज आदि व्यापारी मौजूद रहे।