समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम व एसपी सिटी से मिले व्यापारी
- सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते व्यापारी।
सहारनपुर। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर महामंत्री रवि जुनेजा के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर से मिला ओर समस्याओ के निस्तारण की मांग की।
आज व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अधिकारी मनीश बंसल एवं एसपी सिटी व्योग बिंदल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर व्यापारी राजेंद्र छाबड़ा की समस्या से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि व्यापारी राजेंद्र छाबड़ा की सांपला बाबूगढ़ स्थित ईंट भट्टे से संबंधित लीज के समाप्त होने के बाद उनके बने हुए माल एवं टीन शेड आदि सामग्री को भी जमीन स्वामी द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है तथा विवाद के बाद तथा जांच के दौरान भी भटे की लीज गलत तरीके से अन्य व्यक्ति के नाम कर दी गई है।
उन्होंने एसपी सिटी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की ।जिस पर व्यापारियों को अधिकाारियों से आष्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद दल एवं व्यापारी नेता मुकेश गक्खड वरिष्ठ भाजपा एवं व्यापारी नेता अमित गर्ग पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, महानगर उपाध्यक्ष सुभाष सैनी, आवास विकास व्यापार संघ के अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक वर्मा, सचिन अरोरा आदि उपस्थित रहे।
