पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे व्यापारी: मनोचा

पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे व्यापारी: मनोचा
  • सहारनपुर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कोर कमेटी की बैठक में नगर निगम के जीआईएस सर्वे के विरुद्ध चलने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेंद्र सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मण्डल नगर निगम के जीआईएस सर्वे को वापिस लेने तक चैन से नहीं बैठेगा। वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण लाल ठक्कर ने कहा कि यह व्यापारियों का सरासर उत्पीड़न है और प्रदेश स्तर पर हर नगर निगम में बड़े स्तर पर व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।

सर्राफा बाजार के प्रमुख व्यवसायी राम राजीव सिंघल ने कहा कि जिस हिसाब से टैक्स लगाया जा रहा है। यह नगर निगम द्वारा उत्पीड़न की पराकाष्ठा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी कुछ दिनों में महानगर के प्रत्येक बाजार में नगर निगम के जीआईएस सर्वे के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न के विरुद्ध नगर निगम के पुतले दहन का कार्यक्रम होगा और साथ ही साथ एक और विशाल प्रदर्शन की तैयारी की जायेगी। बैठक में महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, अशोक छाबडा, आर.के.मल्होत्रा, दीपक खेडा, नीरज जैन, अनुभव शर्मा, संजय भसीन, राजीव मदान, किशन लाल ठक्कर, महेश नारंग, मदन लांबा, राजकुमार विज, राम राजीव सिंघल, गुलशन अनेजा, कुबेर नरूला, विनीत चौहान, सरदार राजपाल सिंह, सूरज प्रकाश ठक्कर, यशपाल मैनी आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार