वाणिज्य कर अधिकारी को व्यापारियांे ने समस्याओं से कराया अवगत

- सहारनपुर में वाणिज्य कर अधिकारी से मुलाकात करते व्यापारी प्रतिनिधि
सहारनपुर [24CN]। नये पंजीकरण को शिविर लगाये जाने तथा व्यापारिक उत्पीड़न को रोके जाने की मांग को लेकर व्यापारी प्रतिनिधि आज महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 एसपी सिंह से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराकर उनका समाधान कराने की मांग की।
आज सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के शिष्ट मण्डल का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एसपी सिंह को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि विभाग से सम्बन्धित नये पंजीकरण में समस्याएं आ रही है, जो फर्म पिछले कई वर्षों में पूर्ण रूप से बंद हो गयी है। विभाग द्वारा उनको नोटिस दिये जा रहे हैं। रिफण्ड एवं रिकवरी में हो रहे उत्पीड़न की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया। नवनियुक्त कमिश्नर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा दी गयी समस्याओं पर शीघ्र ही ध्यान किया जायेगा व विभाग द्वारा नये पंजीकरण के लिए कैम्प लगाये जायेंगे और विभाग द्वारा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा।
इससे पूर्व व्यापारियांे ने नवागन्तुक एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 एसपी सिंह का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का सामधान होने का विश्वास भी जताया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, रामराजीव सिंघल, आरकेमल्होत्रा, अशोक छाबड़ा, मदन लाम्बा, भरत मिगलानी, नीरज जैन, मुकेश धनगर, सुरेश सलूजा, अनुभव शर्मा, राकेश अरोरा, संजय गुप्ता, पुनीत चौहान आदि व्यापारी उपस्थित रहे।