मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापारियों को किया जागरूक          

मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापारियों को किया जागरूक          

कोई भी घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना…पुलिस क्षेत्राधिकारी  

अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें व्यापारी: सुरेन्द्र चौहान

सहारनपुर। मिशन शक्ति व साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया। पुल दाल मंडी स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मुनीष चंद्र, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान व सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, व्यापारी नेता कृष्ण लाल ठक्कर, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सिराजुद्दीन, साइबर प्रभारी ठाकुर सनी सोम, महिला सब इंस्पेक्टर अंजू सिंह एवं अध्यक्ष सूरज ठक्कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी  मुनीष चंद्र ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं व व्यापारियों को उनकी सुरक्षा व उनके साथ होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे मे जागरूक करना है। उन्होंने व्यापारियों से उनके साथ होने वाले किसी भी साइबर/ फ्रॉड के बारे मे तत्काल हैल्पलाइन  नंबर पर काल करने के प्रति जागरुक किया। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चैहान ने कहा कि व्यापारी अपना व्यापार पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करें। साथ ही अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। साइबर क्राइम करने वाले रोज नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। जागरूक रहकर ही हम अपना बचाव कर सकते हैं।

इस दौरान महामंत्री ऋषिराज ढींगरा, कोषाध्यक्ष चिराग डावर, रवि जसूजा, मुकेश धवन, फरजान अहमद, अरुण अग्रवाल, प्रमोद साहनी, ओमपाल, प्रवीण ठकराल, अनमोल ठक्कर, अमित ठक्कर, वीरू मदान, राजू सोनी, बेदी, गुलशन ठक्कर,  विजय बाठला, दीपक मदान, सुभाष हुडिया, सुरेश गुम्बर,दीपक खेडा, अमन,सुदर्शन जुनेजा, प्रवेज साबरी,  सतीश मिगलानी, शिव, नीरज सेठ, कपिल, शिवम गुम्बर, मनीष अरोडा, जेन्टल गुप्ता, काला, उपदेश, रमेश शर्मा अमन,सतीश मिगलानी आदि सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।