व्यापारियों ने बाजारों में चलाया तिरंग वितरण अभियान

व्यापारियों ने बाजारों में चलाया तिरंग वितरण अभियान
  • सहारनपुर में बाजारों में तिरंगा वितरित करते व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न बाजारों में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारियों को तिरंगे वितरित कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने प्रतिष्ठानों पर फहराने का आह्वान किया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने बताया कि लखनऊ में मंडल प्रभारियों की बैठक में राष्ट्रीय संदीप बंसल ने प्रदेश में संगठन द्वारा व्यापारी जोड़ अभियान के अंतर्गत प्रमुख बाजारों में भारतीय तिरंगा वितरण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि भारती तिरंगा वितरण कार्यक्रम के संयोजक अश्विनी अरोड़ा व मनोज चिटकारा के नेतृत्व में तिरंगा वितरण अभियान शुरू किया गया जिसका शुभारम्भ जिला वरिष्ठ महामंत्री अनित गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें महोत्सव में देश की अर्थव्यवस्था के सुरक्षा प्रहरी के रूप में काम करने वाले व्यापारियों को 14 अगस्त तक प्रतिदिन हर प्रतिष्ठान को इस अभियान से जोडऩे के लिए कृत संकल्प है।

विमल विरमानी ने बताया कि नौ अगस्त को संयोजक गुरमेहर सिंह और रजत मित्तल के नेतृत्व में रेलवे रोड सोफिया मार्किट, 10 अगस्त को भगतसिंह चौक, खुमरान पुल से घंटाघर तक बाइक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को संयोजक हर्ष डाबर व जगदीश कालड़ा के नेतृत्व में जोगियान पुल, 13 अगस्त को संयोजक राजन अरोड़ा व विनीत विरमानी के नेतृत्व में पालिका बाजार, 14 अगस्त को संयोजक अनित गर्ग, चंदन कालड़ा व नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में घेर चैम्बर मोरगंज में होगी और 15 अगस्त को राष्ट्रीय झंडारोहण घेर चैम्बर मोरगंज में होगा जिसके मुख्य अतिथि विधायक राजीव गुम्बर होंगे।