व्यापारियों ने एसपी सिटी को प्रतीक चिन्ह भेज कर किया सम्मानित

व्यापारियों ने एसपी सिटी को प्रतीक चिन्ह भेज कर किया सम्मानित
  • सहारनपुर में एसपी सिटी को प्रतीक चिन्ह भेंट करते व्यापारी।

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा का सफल संचालन होने पर पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक को सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार व जिलाध्यक्ष पवन गोयल के नेतृत्व में पुलिस लाईन पहुंचे जहां उन्होंने एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिनका एसपी सिटी ने तत्काल समाधान कराया। व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा का सफल संचालन किए जाने पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण जग्गा, गुलशेरअ आढ़ती, राजेश, संजय जैन, पंकज गौतम, विनोद वर्मा, मोनू शर्मा, राकेश वर्मा, सुधीर जैन आदि व्यापारी शामिल रहे।