नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने किए फल वितरित

नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने किए फल वितरित
  • सहारनपुर में व्यापार मंडल के संस्थापक नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि मनाते व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने व्यापार मंडल के संस्थापक नकीराम गर्ग की चौदहवीं पुण्यतिथि पर बुगुर्जों को फल वितरित किए गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में एकत्र होकर जैन कालेज रोड मानव मंदिर में पहुंचे तथा वहां रहने वाले बुजुर्गों को फल वितरित किए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि नेकीराम गर्ग व्यापारियों के हृदय सम्राट हैं। वे आज भी व्यापारियों के हृदय में बसते हैं। 22 जुलाई 2008 को प्रदेश भ्रमण के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बावजूद भी वह व्यापारियों की नजर में शहीद हैं क्योंकि उन्होंने सदैव व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष किया।

व्यापार मंडल के संरक्षक राजकुमार राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, प्रदेश मंत्री गगन जैन व राजकुमार अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, मेडिकल एजेंसी एसोसिएशन के जिला संयोजक संदीप सैनी ने हमें आज उनकी पुण्यतिथि पर व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि नेकीराम गर्ग ने सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया।

इस दौरान अमित मदान, पंकज मदनूकी, सुशील काम्बोज, जौली प्रजापति, विवेक त्यागी, प्रवीण सैनी, प्रवीण जैन, राजीव पांडेय, अजय शर्मा, साहिल गाा, संजय मोहन गुप्ता, गोविंद मोगा, संजय वालिया, हन्नी, हार्दिक, अंशुल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे