व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एडीएमई को सौंपा

व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एडीएमई को सौंपा
  • सहारनपुर में एडीएमई को ज्ञापन देते व्यापारी।

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष  लोकेश अग्रवाल  के अह्वान पर व्यापारिक समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन डा. अर्चना द्विवेदी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे और व्यापारिक समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहां कि व्यापारियों का सैंपलिंग के नाम पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा होने वाला उत्पीड़न बंद किया जाए। प्रदेश महामंत्री विवेक गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा कि सैंपल भरने के नाम पर अगर व्यापारियों का उत्पीड़न होगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि जब खाद्य की फसलों में पेस्टिसाइड बहुत अधिक संख्या में डाला जाता है तो सैंपल तो फेल होंगे ही। सरकार को पेस्टिसाइड डालने का मानक तय करना चाहिए। जिलाध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि अधिकारी बड़ी मछली को न पकड़कर छोटी मछली को परेशान करने का काम किया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि ब्रांडेड माल के सैंपल फेल होने पर ब्रांडिंग कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि रजिस्ट्रेशन की टर्नओवर सीमा 12000 से बढ़ाकर 40000 की जानी चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, प्रांतीय महामंत्री विवेक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह कोहली, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल महामंत्री पंकज कालड़ा, मंडल महामंत्री मनीष कालड़ा, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप सैनी, मंडल उपाध्यक्ष अंकित ढींगरा महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील राणा, महानगर संरक्षक यतेंद्र गुप्ता, महानगर संरक्षक बृजमोहन सिंघल, सौरभ रोहिल्ला, युवा जिला अध्यक्ष भानु अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री एकांश अग्रवाल, जिला युवा उपाध्यक्ष यश बंसल, राहुल सैनी, विनय सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार तथा रमेश सैनी आदि शामिल रहे।


विडियों समाचार