व्यापारियों ने अपर नगरायुक्त को समस्याओं से कराया अवगत, की समाधान की मांग

व्यापारियों ने अपर नगरायुक्त को समस्याओं से कराया अवगत, की समाधान की मांग
  • सहारनपुर में अपर नगरायुक्त से मुलाकात करते व्यापारी।

सहारनपुर। गृहकर जलकर विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने अपन नगरायुक्त से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारी महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने  अपर नगरायुक्त राजेश यादव से मुलाकात कर उन्हें महानगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने श्री यादव को बताया कि जिन लोगों ने वर्तमान तक का अपना गृह कर जलकर जमा कर दिया है। उनको भी नोटिस भेज कर पिछले दो-दो वर्षों के टैक्स मांगे जा रहे हैं। नए टैक्स नीति के अनुसार जिस दुकान का टैक्स जितना है उससे कई-कई गुना अत्यधिक टैक्स का नोटिस उनको भेजा जा रहा है, कई जगह नाम परिवर्तन आसानी से हो सकता है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश होने के बावजूद भी नई-नई समस्या खड़ी करके व्यापारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। अपर नगरायुक्त श्री यादव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाए तथा समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जायेगा।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चैहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, अशोक छाबडा, दीपक खेड़ा, अनुभव शर्मा, पुनीत चैहान, अनिल गुप्ता, गुलशन अनेजा, मुकेश दत्ता, फरजान उल हक, सरदार गुरविन्दर सिंह, मदन लाम्बा, संजीव भारती, स.होशियार सिंह, अशोक नारंग, पवन कुमार, सुनील अरोड़ा, देवेन्द्र चडढा, मनोज बमन, तुषार मारवाह शामिल रहे।


विडियों समाचार