व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपते व्यापारी प्रतिनिधि।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रोहित घई के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपकर सहारनपुर से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा कुछ ट्रेनों को टपरी की बजाय सहारनपुर रेलवे स्टेशन से चलाए जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष रोहित घई ने कहा कि सहारनपुर के व्यापारियों व आमजन का प्रतिदिन दिल्ली व चंडीगढ़ तक आवागमन होता है। सहारनपुर से कोई भी जनशताब्दी ट्रेन चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए नहीं है। व्यापारी जब दिल्ली से सहारनपुर आता है तो सायं छह बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं मिलती। उन्होंने दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए दो ट्रेन संचालित कराने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष रवि जुनेजा ने कहा कि कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जो टपरी से होकर दिल्ली जाती हैं। उन्होंने जन शताब्दी, अहमदाबाद मेल, उज्जैनी एक्सप्रैस आदि को टपरी की बजाए सहारनपुर से चलाने की मांग की जिससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी तथा यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में संजीव गक्खड़, अमित गर्ग, आशु निरंकारी, मुकेश गक्खड़, सुनील शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।