प्रभुजी की रसोई में जरूरतमंदों को भोजन कराकर व्यापारियों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा का जन्मदिन

- सहारनपुर में प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन मनाते व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई द्वारा प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा के 48वें जन्मदिवस पर स्थानीय जनमंच के निकट प्रभु जी की रसोई के प्रांगण में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन कराकर मनाया गया।
इस अवसर पर व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि पं.श्याम बिहारी मिश्रा के निधन के पश्चात गत दिनों वृन्दावन में सम्पन्न हुए त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में मुकुन्द मिश्रा को सत्र 2021-24 के लिए सर्वसम्मति से प्रदेश के व्यापारियों द्वारा अध्यक्ष चुना गया। श्री मिश्रा प्रदेश में व्यापार मण्डल को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए युवा ऊर्जा शक्ति के साथ सक्रिय हैं और विभिन्न व्यापारिक समस्याओं व उनके निदान व प्रदेश के सभी व्यापारियों को इसके लिए प्रेरणा व मार्गदर्शन सफलतापूर्वक दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्री मिश्रा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। आज उनके जन्मदिन पर नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत जरूरत मंदों को भोजन कराकर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व सफल नेतृत्व की शुभकामनाएं व्यापारियों द्वारा दी गयी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला संयोजक कर्नल संजय मिड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव राज खुंगर, संजीव सचदेवा, शिव कुमार, अंकुश कर्णवाल आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।