व्यापारियों ने मनाया शहीद समर्पण दिवस

सहारनपुर [24CN] । सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की शहीद व समर्पण दिवस के उपलक्ष में आयोजित बैठक में शहीद व्यापारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जूम बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि देश में व्यापारियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के पांच करोड़ व्यापारियों ने देश व समाज हित में व किसी भी आपदा के समय बढ़-चढक़र अपनी भागेदारी सुनिश्चित की है। जिन व्यापारियों ने व्यापार मंडल की मजबूती के लिए अपना बलिदान दिया है, व्यापारी उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

उन्होंने कहा कि आज उन व्यापारियों के बलिदानस्वरूप ही प्रदेश का व्यापारी सम्मान के साथ अपना व्यापार कर रहा है। बैठक में व्यापारियों ने शहीद व्यापारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स. सुरेंद्र सिंह चावला ने बताया कि व्यापारियों के सहयोग से वेंटीलेटरयुक्त एम्बुलेंस व आक्सीजन बैंक इस महामारी की घड़ी में सहारनपुर के आम नागरिकों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें तथा कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करें।

बैठक में यशपाल मैनी, राजेंद्र गुप्ता, कृष्णलाल ठक्कर, पी. के. गुप्ता, मदन लाम्बा, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, अशोक छाबड़ा, सूरज प्रकाश ठक्कर, ऋषिराज ढींगरा, नीरज जैन, अनुभव शर्मा, अशोक नारंग, सुधीर मिगलानी, सुरेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, मुकेश धनकर आदि व्यापारी मौजूद रहे।