दूसरी बार योगी सरकार बनने पर व्यापारियों ने मनाई खुशी
- सहारनपुर में योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकार बनाने पर खुशी मनाते व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। व्यापारी सुरक्षा फोरम से जुड़े व्यापारियों ने आज लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा शपथ लेने पर खुशी जताई। दालमंडी पुल पर स्थित भैरव मंदिर जी के बाहर व्यापारी सुरक्षा फोरम से जुड़े व्यापारी जिलाध्यक्ष नरेश धीमान के नेतृत्व में व्यापारी एकत्र हुए तथा यूपी में बीजेपी की सरकार बनने तथा योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की खुशी में ढोल नगाड़ों से नाच कर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर उन्होंने बेसन के लड्डू बूंदी वह हलवे का प्रसाद वितरण किया और भगवान से प्रार्थना की कि वे आगे भी इसी प्रकार देश हित के कार्य करते रहें और बीजेपी की ही सरकार बने क्योंकि उनकी सरकार में व्यापारी, बहन-बेटियां सब सुरक्षित महसूस करती हैं और जो व्यापारी पहले डर डर कर व्यापार करता था वह अब निडर होकर व्यापार करता है उन्होंने उनका धन्यवाद भी किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने बताया कि योगी आदित्थ्यनाथस की सरकार में ही व्यापारी पूर्णत: सुरक्षित हैं। इस दौरान मनोज ठाकुर,प्रवीण चावड़ा, विजय गुप्ता,नवीन सिंघल, सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, राजकुमार कालड़ा, रवि, शिवा गांधी, मनोहर लाल सेठी, प्रदीप शर्मा, दिनेश कौशिक, हरीश गर्ग, गौरव अरोड़ा,सतीश गोयल, जोगिंदर वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
