व्यापारियों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

व्यापारियों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
  • सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाते व्यापारी।

सहरनपुर। आवास विकास के व्यापारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक कर व मिठाई बांटकर प्रभु श्रीराम से उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। आवास विकास में आज व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनकी लम्बी आयु की कामना की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है तथा भाजपा शासनकाल में व्यापारी खुश है। इस दौरान भाजयुमो के महानगर मीडिया प्रभारी आशु अरोड़ा, पार्षद दिग्विजय चौहान, पूर्व पार्षद भगतसिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, शुभम शिव, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, नवीन अरोड़ा, राजन गांधी, अनुज राणा, वीरेंद्र शर्मा, जनकराज सेठी, विजय कुमार सेठी, अजय पुंडीर, सतीश सेठी, केतन सेठी आदि व्यापारी मौजूद रहे।