व्यापारियों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला

व्यापारियों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला
  • सहारनपुर में विद्युत विभाग का पुतला फूंकते व्यापारी।

सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में विद्युत विभाग का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के पास एकत्र हुए तथा नारेबाजी के बीच विद्युत विभाग के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए विमल विरमानी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा चैंिकंग के नाम पर एक किलोवाट के वाणिज्यिक कनैक्शन पर मात्र 150 वाट का उपयोग तथा चार वर्षों से केवल प्रतिमाह 22 से 28 यूनिट का बिल विगत 4 वर्षों से आ रहा है। व्यापार मंडल द्वारा अधीक्षण अभियंता को सभी तथ्यों से अवगत कराने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा केवल नया मीटर लगाया गया है और कोई नियमानुसार कोई चैकिंग भी नहीं की गई थी परंतु मीटर चैकिंग विभाग के सभी अधिकारियों की एक चर्चित होटल मालिक अपने दो किराएदारों से दुकान खाली कराने के लिए विद्युत विभाग से मिलीभगत कर ली है और विद्युत विभाग द्वारा इसकी सुपारी लेकर अपने भ्रष्टाचार का एक नया उदाहरण पेश किया गया है।

प्रदर्शनकारियों को सहारनपुर विधानसभा महामंत्री मनोज चिटकारा, जिला प्रैस प्रवक्ता विनीत विरमानी ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शनकारियों में अनित गर्ग, तरणजीत सिंह बग्गा, राजन अरोड़ा, देवांश गांधी, हिमांशु धवन, अक्षत त्यागी, भारत भूषण गगनेजा, अमरदीप सिंघल, दीपक कश्यप, हर्ष डाबर, स. गुरमेहर सिंह, यशपाल त्रेहन, संदीप तेहरी, गौरव सैनी, आशीष वासन, सक्षम मनचंदा समेत भारी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।