नगर निगम अधिकारी की अभद्रता पर भड़के व्यापारी, शहरभर में उबाल,

नगर निगम अधिकारी की अभद्रता पर भड़के व्यापारी, शहरभर में उबाल,
  • सहारनपुर में व्यापारियों द्वारा बंद किया बाजार एवं नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते व्यापारी।

सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय यादव द्वारा वरिष्ठ व्यापारियों के साथ की गई अभद्रता का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई के अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जब निगम कार्यालय पहुंचा और एक माह पुराने व्यापारी उत्पीडऩ मामले की जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगी, तो अधिकारी भड़क उठे।

आरोप है कि अपर नगर आयुक्त ने न केवल व्यापारियों को अपशब्द कहे बल्कि उन्हें ष्इलाज कर देनेष् और ष्गिरफ्तार कर जेल भेजनेष् की धमकी भी दी। अधिकारी द्वारा पुलिस बुलाकर जांच के घेरे में चल रहे कर्मचारियों से व्यापारियों को कार्यालय से धक्के देकर निकालने के निर्देश दिए गए। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने हसनपुर चुंगी से बेहट रोड तक सभी व्यापार एसोसिएशनों को बाजार बंद करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी और पूर्व विधायक व सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर ने अधिकारियों की इस मनमानी पर तीव्र नाराजगी जताई और कहा कि अब व्यापारी वर्ग उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगा। विरोध में शह रभर से व्यापारी संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों का समर्थन उमड़ पड़ा।

पंजाबी समाज अध्यक्ष महेन्द्र तनेजा, महामंत्री पुनीत चैहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, संरक्षक कृष्ण लाल ठक्कर, आईटी अध्यक्ष राजीव मदान समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। मोरगंज, संयुक्त व्यापार संघ, दिल्ली रोड, घंटाघर, शाहिद गंज, कोर्ट रोड, पुरानी चुंगी, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, नुमाइश कैंप से लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तक के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और निगम अधिकारियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष व पार्षद अभिशेक टिंकू अरोड़ा ने इसे नगर निगम बोर्ड में उठाने और निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही। वहीं सांसद इमरान मसूद के प्रतिनिधि हमजा मसूद ने घटना की घोर निंदा करते हुए व्यापारियों के साथ पूरी ताकत से खड़े होने का भरोसा दिलाया। इस विरोध सभा में शहर के प्रमुख व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी जैसे अशोक खुराना, सुशील त्यागी, सतीश ठकराल, बिट्टू ठकराल, संजय जुनेजा, शिव गुंबर, दीपक खेड़ा, अनुभव शर्मा, कुबेर नरूला, लव पंचानंद, ऋषि कपूर, विजय कालरा, अर्जुन नागपाल, आकाश वर्मा, हरमन सिंह, सिड़क बग्गा आदि ने भी भाग लिया और कहा कि नगर निगम की निरंकुश कार्यप्रणाली को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *