ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता

ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता
  • सहारनपुर में नगर विधायक को ज्ञापन देते व्यापारी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, महानगर इकाई ने ऑनलाइन व्यापार (ई-कॉमर्स) के तेजी से बढ़ते और अनियंत्रित विस्तार पर चिंता व्यक्त करते हुए छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए जाने की मांग की है। इस संबंध में महानगर इकाई द्वारा नगर विधायक राजीव गुंबर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चैहान एवं कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने गोविंद नगर स्थित विधायक राजीव गुम्बर के आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।  ज्ञापन में कहा कि ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों द्वारा भारी छूट, चयनात्मक विक्रेताओं को प्राथमिकता एवं एल्गोरिदम आधारित मूल्य निर्धारण के माध्यम से बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा उत्पन्न की जा रही है। इससे छोटे एवं पारंपरिक व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और वे अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रतिस्पर्धा अधिनियम 2002 तथा उपभोक्ता संरक्षण ई-कॉमर्स नियम 2020 के प्रावधानों के बावजूद कई ई-कॉमर्स कंपनियां नीति की भावना के विपरीत कार्य कर रही हैं।  प्रतिनिधिमंडल में अनेक व्यापारी मौजूद रहे।


Leave a Reply