प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा – जिलाधिकारी

- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 जुलाई को तहसील सदर मंे तहसील दिवस का आयोजन होगा
सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10ः00 बजे से 02ः00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है। 17 जुलाई को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेंगा।
श्री अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि उनके द्वारा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। अन्य तहसीलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी जिसमें संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 जुलाई को तहसील सहारनपुर में उनकी अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। तहसील नकुड़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा तहसील देवबन्द में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इसी प्रकार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 07 अगस्त को नकुड़ में, 21 अगस्त को देवबन्द में, 04 सितम्बर को रामपुर मनिहारान में, 18 सितम्बर को बेहट में, 02 अक्टूबर को सहारनपुर में, 16 अक्टूबर को नकुड़ में, 06 नवम्बर को देवबन्द में, 20 नवम्बर को रामपुर मनिहारान में, 04 दिसम्बर को बेहट में तथा 18 दिसम्बर को सहारनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में 07 अगस्त को देवबन्द में, 21 अगस्त को रामपुर मनिहारान में, 04 सितम्बर को बेहट में, 18 सितम्बर को सहारनपुर में, 02 अक्टूबर को नकुड में, 16 अक्टूबर को देवबन्द में, 06 नवम्बर को रामपुर मनिहारन में, 20 नवम्बर को बेहट में, 04 दिसम्बर को सहारनपुर में तथा 18 दिसम्बर को नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में 07 अगस्त को रामपुर मनिहारान में, 21 अगस्त को बेहट में, 04 सितम्बर को सहारनपुर में, 18 सितम्बर को नकुड में, 02 अक्टूबर को देवबन्द में, 16 अक्टूबर को रामपुर मनिहारन में, 06 नवम्बर को बेहट में, 20 नवम्बर को सहारनपुर में, 04 दिसम्बर को नकुड़ में तथा 18 दिसम्बर को देवबन्द में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।