तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सहारनपुर । जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

श्री मनीष बंसल ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्रायः चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे एवं पेंशन संबंधी आवेदन प्राप्त होते हैं। भूमि संबंधी विवादों में जांच कर्ता अधिकारी यदि मौके पर उभयपक्षों की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण करें तो अधिकांश शिकायतों का समाधान हो सकता है। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान समेत आयोजित विभिन्न दिवसों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि इन दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग की 09, राजस्व की 52, विकास की 01, विद्युत की 01, पूर्ति की 02, पंचायती राज की 02, डूडा की 01, मण्डी की 01, जिला विद्यालय निरीक्षक की 01, पशुपालन की 01 कुल 71 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने सभी पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीडीओ श्री सुमित राजेश महाजन, डीएफओ श्री शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री सुबोध कुमार, तहसीलदार सदर श्री जसमेंदर समेत सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply