shobhit University Gangoh
 

तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
  • सहारनपुर में तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम व एसएसपी।

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने आज तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनीं  जिनका उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आज कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से चार का मौके पर समाधान कर दिया गयां जिलाधिकारी श्री बंसल आज तहसील सदर सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतें सुन रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्रायः चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे एवं पेंशन संबंधी आवेदन प्राप्त होते हैं। भूमि संबंधी विवादों में जांच कर्ता अधिकारी यदि मौके पर उभयपक्षों की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण करें तो अधिकांश शिकायतों का समाधान हो सकता है। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान समेत आयोजित विभिन्न दिवसों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि इन दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 1, विकास विभाग की 3, नगर निगम की 5, परिवहन विभाग की 1, श्रम विभाग की 1, पुलिस विभाग की 2, पूर्ति विभाग की 2, समाज कल्याण विभाग की 1 एवं विद्युत विभाग की 1 कुल 37 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सभी पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी सदर श्री सुबोध कुमार, तहसीलदार सदर जसमेंदर समेत सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia