‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान

‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज रात पता चल जाएगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने?

ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता ऐसा हो, लेकिन ऐसा ही होगा।’

उन्होंने कहा कि हमें आज रात पता चल जाएगा, यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगा।

Trump

 

डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने यह चेतावनी ईरान के लिए तय की गई डेडलाइन से करीब 12 घंटे पहले दी है। इस डेडलाइन के तहत ईरान को मंगलवार को एक समझौते पर राजी होना था, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना शामिल था। ऐसा न करने पर उसे कड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा।

ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय- ट्रंप

उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी लेकिन वॉशिंगटन में रात 8 बजे की डेडलाइन से पहले ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय है।

ईरान से अभी भी मिल सकता है जवाब- वेंस

ट्रंप की धमकियों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स को भरोसा है कि उसे मंगलवार की डेडलाइन तक ईरान से जवाब मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने मिलिट्री उद्देश्य काफी हद तक पूरे कर लिए हैं।


Leave a Reply