‘औरंगजेब की कब्र पर बनाना चाहिए टॉयलेट’, MLA टी राजा सिंह ने फडणवीस से की विवादास्पद मांग

‘औरंगजेब की कब्र पर बनाना चाहिए टॉयलेट’, MLA टी राजा सिंह ने फडणवीस से की विवादास्पद मांग

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित हिंदू राष्ट्र जागृति सभा की रैली को संबोधित करते हुए तेलंगाना के Goshamahal के विधायक टी राजा सिंह ने विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की कि औरंगजेब की कब्र हटाने की कोशिश करनी चाहिए। औरंगजेब की क्रब पर Urinal बनाना चाहिए। अगर आपने ऐसा किया तो हिंदू हमेशा आपको जिताते रहेंगे। वे आपको कभी नहीं भूलेंगे।

संभाजी को मारने वाले की कब्र स्वीकार नहीं

विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि औरंगजेब ने मेरे संभाजी को मारा और मेरे संभाजी को मारने वाले की कब्र हम महाराष्ट्र की पवित्र धरती पर स्वीकार नहीं करेंगे। कुछ नेता कहते हैं कि औरंगजेब की कब्र को उखाड़ने की बात क्यों करते हो लेकिन मुझे तकलीफ है। जब-जब हम संभाजीनगर में आते हैं, तब-तब हमें औरंगजेब की कब्र चुभती है। इसीलिए हमें तकलीफ है और हम नहीं छोड़ेंगे।

कब्र का नामोनिशान मिटने तक छोड़ने वाले नहीं

टी राजा सिंह ने आगे कहा कि जब तक कब्र का नामोनिशान ना मिट जाए। हम छोड़ने वाले नहीं हैं। मेरी बहनों आप सावधान रहना। औरंगजेब के अनुयायी इस्लामिक राष्ट्र बनाने का बहुत बड़ा प्लान लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लव जिहाद के नाम पर हमारी बहन-बेटियों का शिकार किया जा रहा है।

टी राजा ने CCTV जिहाद का भी किया जिक्र

टी राजा ने अपने भाषण में कई जगहों पर अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही सीसीटीवी जिहाद पर भी बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे आतंकवादी पकड़े गए हैं, जिन्होंने कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और उसकी फुटेज पाकिस्तान को भेजते थे।

हिंदू महिलाओं से की धर्म का प्रचार करने की अपील

साथ ही, टी राजा सिंह ने रैली में आई बहनों से अपील की कि आप हर हफ्ते कम से कम एक घंटा धर्म के प्रचार में दीजिए। पहले तो अपने रिश्तेदारों को हिंदुत्व के बारे में बताओ। लव जिहाद के बारे में बताओ। आपकी बेटी ही भले छोटी क्यों ना हो लेकिन उसे भी लव जिहाद के बारे में बताओ कि कैसे बहन-बेटियों को ट्रैप किया जाता है।


Leave a Reply