shobhit University Gangoh
 

‘आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा’, पीयूष गोयल ने गिनाए भारत-US ट्रेड डील के फायदे

‘आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा’, पीयूष गोयल ने गिनाए भारत-US ट्रेड डील के फायदे

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पेश किया है। यह दोनों देशों के बीच ट्रेड डील का अहम हिस्सा है। मामले पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भविष्य को देखते हुए यह डील की गई है और किसानों के हितों का संरक्षण हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस डील से देश में उत्साह है और आज का दिन ऐतिहासिक है। पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि यह डील अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती का नतीजा है।

‘सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए और दोनों देशों के संबंधों, राजनयिक संबंधों और उनके नेताओं के बीच दोस्ती को देखते हुए फरवरी 2025 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू हुई। इसका उद्देश्य भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सालाना 500 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करना था।”

वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा, “आज का दिन उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। पूरे देश में खुशी की लहर है। देश के हर क्षेत्र में भविष्य को लेकर बहुत उत्साह है। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में नए अवसर खुलेंगे और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, लगभग तीस ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, संयुक्त राज्य अमेरिका अब हमारे निर्यातकों के लिए सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा देगी।”

इन चीजों पर लगेगी जीरो ड्यूटी

उन्होंने कहा, “कई ऐसी चीजें हैं जिन पर अब जीरो ड्यूटी लगेगी जब हमारे एक्सपोर्टर अमेरिका को सामान भेजेंगे। उदाहरण के लिए रत्न और हीरे पर जीरो ड्यूटी लगेगी। फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स, जो भारत से बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट किए जाते हैं, उन पर भी जीरो ड्यूटी लगेगी। स्मार्टफोन, जो भारत से बड़ी संख्या में अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाते हैं, उन पर भी जीरो ड्यूटी जारी रहेगी। इस तरह, ऐसी कई चीजें हैं जिन पर भविष्य में जीरो ड्यूटी लगेगी।

कौन सी चीजें अमेरिका को एक्सपोर्ट करेगा भारत?

गोयल ने बताया, “कृषि क्षेत्र में भी कई ऐसी चीजें हैं जो भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट की जाएंगी, जिन पर जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा, जिसका मतलब है कि अतिरिक्त ड्यूटी जीरो होगी। उदाहरण के लिए, मसाले, चाय, कॉफी और उनसे बने प्रोडक्ट्स, नारियल और नारियल का तेल, वेजिटेबल वैक्स, सुपारी, ब्राजील नट, काजू और चेस्टनट। कई फल और सब्जियां भी इसमें शामिल हैं।”

Jamia Tibbia