आज प्रदेश में है कानून का राज: निम

- सहारनपुर में ग्राम बढेड़ी कोली में कार्यक्रम को सम्बोधित करते विधायक देवेंद्र निम।
नागल। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डा. देवेंद्र निम ने कहा कि डा. बी. आर. अम्बेडकर का सपना था कि सरकार की योजनाओं का लाभ उस गरीब तक पहुंचे जो उस योजना का असली हकदार है।
देवेंद्र निम नागल के बढेड़ी कोली स्थित दलित बस्ती में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। प्रदेश में कानून का राज है। माफिया-गुंडे व आतंकवादी जेल की सलाखों के पीछे है। यह जनता द्वारा चुनी हुई अच्छी सरकार का ही प्रतिफल है। इस दौरान 70 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम को अरूण त्यागी, अमरदीप सिंह, हरीश त्यागी, बिरम सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान संजय चेयरमैन, ग्राम प्रधान संतोष देवी, राजकरण प्रधान, नैनसिंह सैनी, मोनू शर्मा, राकेश पहलवान, विकास, मनीष, जयपाल कश्यप, महेंद्र सिंह, विकास नगली आदि मौजूद रहे।