आज विपक्ष की भूमिका बिल्कुल नकारात्मक: स्वतंत्र देव

आज विपक्ष की भूमिका बिल्कुल नकारात्मक: स्वतंत्र देव
  • सहारनपुर के छुटमलपुर में जनसभा को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

छुटमलपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी जिसके चलते उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज कस्बा छुटमलपुर में एक पैलेस में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूत स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में इतने विकास कार्य कराए गए हैं जो आज तक किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं कराए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीजान से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। यही कारण है कि भाजपा अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा महत्व देती है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की भूमिका बिल्कुल नकारात्मक है परंतु पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी कोई परवाह नहीं है क्योंकि प्रदेश में योगी सरकार ने सभी वर्गों के लिए समान कार्य किए हैं और प्रदेश में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। जनसभा को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, विधायक कुंवर बृजेश, विधायक कीरत सिंह, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक महावीर राणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप ने भी सम्बोधित किया।

जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीसी बिपिन रावत समेत सैन्य अधिकारियों को दो मिनट रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी, साहब सिंह पुंडीर, गुरप्रीत सिंह बग्गा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला प्रभारी डी. के. शर्मा, जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी, राकेश सैनी, विपिन सिरोही, सोनेंद्र राणा, अजीत राणा, देवव्रत त्यागी, दिनेश सेठी, अभय राणा, योगेश पुंडीर, विश्वास चौधरी, सुशील राणा, चेतन सैनी, विपिन चौधरी समेत भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।