shobhit University Gangoh
 

आज राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

आज राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

New Delhi : कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को झारखंड के चाईबासा में एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी साल 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश होंगे। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है राहुल गांधी पर आरोप?

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला प्रताप कुमार नाम के शख्स ने दायर किया है। शख्स का आरोप है कि राहुल गांधी ने साल  2018 में चाईबासा में एक रैली के दौरान अमित शाह के खिलाफ मानहानिपूर्ण बयान दिए थे। प्रताप कुमार चाईबासा में मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को खराब करने के मकसद से मानहानिकारक बयान दिए थे।

चाईबासा में सुरक्षा बढ़ाई गई

कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा चाईबासा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। टाटा कॉलेज ग्राउंड में एक हेलीपैड बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, अदालती कार्यवाही के बाद राहुल गांधी रांची लौट जाएंगे।

Jamia Tibbia