shobhit University Gangoh
 

आज महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करने गया पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आम लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी

आज महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करने गया पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आम लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी

गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर गया आ रही हैं। वह पटना से विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचेंगी और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति टिकारी के पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में भाग लेंगी।

आम लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह 8.45 से 12 बजे तक बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में आमजन के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया हवाई अड्डे, महाबोधि मंदिर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय आने व जाने वाले मार्गों पर 48 घंटे पूर्व से नो ड्रोन फ्लाई रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इन स्थलों से दो किलोमीटर की परिधि में किसी प्रकार की उड़ान की अनुमति नहीं होगी।

आज ही दिल्ली लौटेंगी महामहिम मुर्मू

दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ही दिल्ली लौट जाएंगी। वहीं राष्ट्रपति के गया आगमन से पहले चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

Jamia Tibbia