आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम, जानें आज का शुभ चौघड़िया और राहुकाल

आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम, जानें आज का शुभ चौघड़िया और राहुकाल

2 अप्रैल 2026 को हनुमान जंयती और चैत्र पूर्णिमा दोनों है. आज गुरुवार विष्णु जी का दिन है. सुखी वैवाहिक जीवन, उच्च शिक्षा प्राप्ति और कार्यों में सफलता पाने के लिए गुरुवार को श्रीहरि, राधा-कृष्ण की विशेष पूजा करनी चाहिए.

आज का व्रत

हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा व्रत है. चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र जल से स्नान करना चाहिए और विष्णु जी का जल, पंचामृत से अभिषेक करें. हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और घर में सुंदरकांड का पाठ करें. मान्यता है जहां हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ होता है वहां बजरंगबली स्वंय मौजूद रहते हैं भक्तें के कष्ट हर लेते हैं.

2 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 2 April 2026)

तिथि पूर्णिमा (1 अप्रैल 2026, सुबह 7.06 – 2 अप्रैल 2026, सुबह 7.41)
वार गुरुवार
नक्षत्र हस्त
योग ध्रुव
सूर्योदय सुबह 6.10
सूर्यास्त
शाम 6.39
चंद्रोदय
रात 7.07
चंद्रोस्त
अस्त नहीं
चंद्र राशि
कन्या
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 6.10 – सुबह 7.44
लाभ सुबह 10.51 – दोपहर 1.59
शाम का चौघड़िया
लाभ शाम 5.06 – रात 89.32
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 1.59 – दोपहर 3.32
यमगण्ड काल सुबह 6.10 – सुबह 7.44
गुलिक काल
सुबह 9.18 – सुबह 10.51
विडाल योग सुबह 6.11 – शाम 4.17
आडल योग सुबह 6.10 – शाम 5.38
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 April 2026)
सूर्य मीन
चंद्रमा कन्या
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

2 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  1. मेष: आज धैर्य से काम लें, जल्दबाजी से बचें और पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझाएं.
  2. वृषभ: भावनाओं पर नियंत्रण रखें और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
  3. मिथुन: ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों और संपर्कों का लाभ उठाएं.
  4. कर्क: भावनात्मक संतुलन बनाए रखें, पुराने काम पूरे करने से राहत मिलेगी.
  5. सिंह: आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता और सराहना मिलने के योग हैं.
  6. कन्या: वित्तीय मामलों में सावधानी रखें और काम को समय पर पूरा करें.
  7. तुला: संतुलन और शांति बनाए रखें, बातचीत से समस्याओं का हल मिलेगा.
  8. वृश्चिक: गंभीर सोच के साथ निर्णय लें, पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है.
  9. धनु: उत्साह के साथ नए काम शुरू करें, सफलता के अच्छे संकेत हैं.
  10. मकर: संतुलन बनाकर चलें और पुराने कार्यों को प्राथमिकता दें.
  11. कुंभ: नए विचारों पर काम करें, योजनाएं सफलता की ओर ले जाएंगी.
  12. मीन: नए अवसरों का स्वागत करें, सकारात्मक सोच से दिन बेहतर बनेगा.

आज का उपाय 

घर में सत्यनारायण की कथा, शाम को तुलसी के पास घी का दीपक लगाकर श्रीहरि का नाम जपें. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

आज का लकी कलर 

गुरुवार के दिन पीला रंग शुभ माना जाता है. पूजा में विष्णु जी को पीले रंग के फूल अर्पित करें. हनुमान जी को हलवे का भोग लगाएं.


Leave a Reply