• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन, कई मसौदों पर लग सकती है अंतिम मुहर

  • May 15, 2022
कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन, कई मसौदों पर लग सकती है अंतिम मुहर
  • कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन है। इसमें आज राहुल गांधी का संबोधन भी होगा। इसके अलावा इस दौरान चर्चा में आए मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए उस पर अंतिम मुहर भी लगाई जाएगी।

नई दिल्ली। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir 2022) का आज आखिरी दिन है। इसमें आज राहुल गांधी का संबोधन भी होगा। इस चिंतन शिविर में पार्टी ने अपने में कुछ बड़े बदलाव करने की जो बात कही है, उससे जुड़े सभी मसौदों को आज अंतिम मुहर भी लगाई जाएगी। बता दें कि ये चिंतन शिविर प्रमुख रूप से पांच राज्यों में पार्टी को मिली करारी हार के बाद आयोजित किया गया था। इस चिंतन शिविर में पार्टी को उन कारणों को जानना था जिसके कारण उसको करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

इस चिंतन शिविर (Congress sankalp shivir 2022) की आखिरी घोषणा को तैयार करने के मकसद से पार्टी ने एक छह सदस्य कमेटी बनाई है। ये कमेटी पार्टी के लिए वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी। बता दें कि ये चिंतन शिविर करीब नौ वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया गया है। इस शिविर में पार्टी के 430 नेताओं ने हिस्सा लिया और एक छह सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्‍ताव को चर्चा के लिए छह समितियों के माध्‍यम से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा जाएगा। इन प्रस्‍तावों में विभिन्न मुद्दों का जिक्र किया गया है जिसमें, किसान-कृषि, युवा-संबंधी मुद्दे, सामाजिक न्याय और कल्याण और अर्थव्यवस्था शामिल है। इन सभी मुद्दों पर सीडब्‍ल्‍यूसी की बैठक में चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस चिंतन शिविर में शामिल मुख्य मुद्दों में संगठन में युवाओं, एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण पर विचार, वन फैमिली वन टिकट का फॉर्मूला, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई आंतरिक चुनाव, किसानों को एमएसपी की गारंटी और संसदीय दल बोर्ड का गठन करना भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक सीडब्ल्यूसी कुछ चौंकाने वाले फैसले ले सकती है। पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने साफ कहा है कि पार्टी को सुधारों की सख्त जरूरत है और इसके काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट रूप से ये भी कहा है कि पार्टी ने नेताओं को बहुत कुछ दिया है और अब उसको चुकाने की बारी उनकी है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
बाबा साहेब के प्रपौत्र से अखिलेश यादव की मुलाकात पर आई बसपा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

बाबा साहेब के प्रपौत्र से अखिलेश यादव की मुलाकात पर आई बसपा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

  • April 1, 2026
‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

  • April 1, 2026
‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

  • April 1, 2026
‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

  • April 1, 2026
PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

  • April 1, 2026
‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

  • March 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा April 1, 2026
  • रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम… April 1, 2026
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार April 1, 2026
  • बाबा साहेब के प्रपौत्र से अखिलेश यादव की मुलाकात पर आई बसपा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा? April 1, 2026
  • कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’ April 1, 2026
  • NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी April 1, 2026
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम April 1, 2026
  • ‘न रास्ता खुलेगा, न बात होगी…’, होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख April 1, 2026
  • शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी April 1, 2026
  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez