• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आजम खां के गढ़ में आज सीएम योगी का अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी से होगा आमना-सामना

  • February 9, 2022
आजम खां के गढ़ में आज सीएम योगी का अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी से होगा आमना-सामना
  • UP Election 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद के बिलासपुर और पटवाई में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार मांगलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से बुधवार को बिलासपुर में रामपुर रोड स्थित शंकर राइस मिल में उतरेंगे।

रामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद के बिलासपुर और पटवाई में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार मांगलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से बुधवार को बिलासपुर में रामपुर रोड स्थित शंकर राइस मिल में उतरेंगे। दोपहर दो बजे वह बिलासपुर में सोमवार की बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हैलीकाप्टर से दीक्षित राइस मिल पटवाई पहुंचेंगे। अपराह्न तीन बजे पटवाई में पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री पिछले माह भी रामपुर आए थे। एक जनवरी को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के रठौंडा में जनसभा को संबोधित किया था। इस बार भी वह बिलासपुर आ रहे हैं। इस सीट से प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख भाजपा प्रत्याशी हैं। मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रठौंडा और मिलक सुरक्षित क्षेत्र के शाहबाद में आए थे। मिलक सीट से विधायक राजबाला सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में भाजपा जिले की पांच में से इन दो सीटों पर ही जीत सकी थी। इस बार भी पार्टी नेता इन दोनों सीटों को बचाए रखने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। इन क्षेत्रों में बार-बार चक्कर लगा रहे हैं।

आज विजय रथ पर सवार होकर घूमेंगे अखिलेश यादव : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को रामपुर आएंगे। वह यहां विजय रथ पर सवार होकर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में घूमेंगे। सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सपा मुखिया का हैलीकाप्टर बुधवार को 11:50 बजे यंगमैन हैलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद गांधी समाधि पहुंचेंगे। यहां विजय रथ पर सवार होकर जौहर रोड से होते हुए एलआइसी चौराहा पहुंचेंगे।

इसके आगे ईदगाह गेट पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। यहां से माला रोड व मिस्टनगंज होते हुए किले के पश्चिमी गेट पर पहुंचेंगे। यहां जनता को संबोधित करने के बाद ढाई बजे जेल के पास तिराहे पर पहुंचकर जनता से सपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस स्थान से थोड़ी दूरी पर ही सांसद आजम खां का घर भी है। इस स्थान पर सपा मुखिया पहली बार जनता को संबोधित करेंगे।

रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में घूमने के बाद साढ़े तीन बजे चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के गांव खौद पहुंचेंगे। यहां भी जनता के सामने अपनी बात रखेंगे। इसके बाद स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। स्वार नगर में साढ़े चार बजे, नरपतनगर में पांच बजे, मसवासी में साढ़े पांच बजे, दढियाल में छह बजे और टांडा में सात बजे जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद बरेली जनपद के लिए चले जाएंगे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी’, इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया

‘भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी’, इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया

  • March 6, 2026
Odisha में CISF Raising Day पर गरजे Amit Shah, बोले- 31 मार्च तक देश से Naxalism का होगा खात्मा

Odisha में CISF Raising Day पर गरजे Amit Shah, बोले- 31 मार्च तक देश से Naxalism का होगा खात्मा

  • March 6, 2026
UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्रिहोत्री ने किया टॉप

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्रिहोत्री ने किया टॉप

  • March 6, 2026
‘कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत’ अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

‘कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत’ अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

  • March 6, 2026
‘हालात किस तरफ जाएंगे, कहना मुश्किल…’; मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर बोले राजनाथ सिंह

‘हालात किस तरफ जाएंगे, कहना मुश्किल…’; मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर बोले राजनाथ सिंह

  • March 6, 2026
बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह

बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राजा हिर्णाकश्यप पर टिप्पणी से नाराज कश्यप समाज, सीएम से माफी की मांग March 6, 2026
  • समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम व एसपी सिटी से मिले व्यापारी March 6, 2026
  • भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का सहारनपुर में भव्य स्वागत March 6, 2026
  • ‘सौ दुकानों से हटाया अतिक्रमण, सामान भी किया जब्त March 6, 2026
  • डीएम ने की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक March 6, 2026
  • विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ की बैठक, किया संवाद, लिया फीडबैक March 6, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग और लोटस वर्ल्डवाइड रिसर्च फाउंडेशन, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) ने शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए March 6, 2026
  • BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा March 6, 2026
  • ‘नीतीश कुमार की राजनीति खत्म कर किया किनारे’, यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का BJP पर हमला March 6, 2026
  • वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का शंकराचार्य पर आया बयान, सनातन और गौ रक्षा पर भी दिया संदेश March 6, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez