मिथुन राशिवालों की आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा और आर्थिक आय में बढ़ोतरी होगी

Aaj Ka Rashifal 05 Febuary 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग –
आज की ग्रह स्थिति: 5 फरवरी, 2022 शनिवार माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: वसंत पंचमी, श्री पंचमी।
विशेष: पंचक।
राशिफल –
मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हंै। निजी सुख में व्यवधान रहेगा, लेकिन शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारी, बहन या भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कायरें मंे सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मिथुन: जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
कर्क: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
सिंह: भागदौड़ रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संयम से काम लेना हितकर है।
कन्या: जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यो में आशातीत प्रगति होगी।
तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु: आकास्मिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे। नए संबंध बनेंगे।
मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।