लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा की बनाए जनता: रूद्रसैन

- सहारनपुर में गंगोह प्रत्याशी के समर्थन जनसम्पर्क अभियान के तहत बोलते सपा प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आम जनता त्रस्त है। भाजपा सरकारों को किसान व मजदूरों की कोई चिन्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज वादी पार्टी ही भाजपा का एकमात्र बेहतर विकल्प है जो जनता को भाजपा के कुशासन से निजात दिला सकती है। उन्होंने सपा प्रत्याशी चौधरी इन्द्रसैन को रिकॉर्ड मतो से विजयी बनाने की अपील की।
सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसैन आज गंगोह विधानसभा सीट के प्रत्याशी चौधरी इन्द्रसैन के समर्थन में गांधीनगर रंगेल,शकरपुर, बहादर नगर, ततारपुर कला, सुखेड़ी, नागल आदि गांवों मे जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिन का सुनहरा स्वप्न दिखाकर सत्ता में आई भाजपा के शासनकाल मे किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग का सर्वाधिक शोषण व उत्पीडन हुआ है। दलित व पिछडो के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो वह लोकतंत्र व संविधान को कुचल देगी। उन्होंने कहा कि समाज वादी पार्टी की नीतिया ही जनता के हित में है तथा सपा ने सदैव सर्वसमाज के हित मे काम किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश व गंगोह विधानसभा सभा के सर्वांगीण विकास के लिए सपा प्रत्याशी चौधरी इन्द्रसैन को जिताने की अपील की।
वरिष्ठ सपा नेता चौधरी नक्षत्र सिंह ने कहा कि जब जब उत्तर प्रदेश मे सपा में आई तब तब गरीब किसान, मजदूरों के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया गया। उन्होंने सपा प्रत्याशी चौधरी इन्द्र सैन को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दूखेड़ी, बिट्टू प्रधान, अक्षय खटाना, विवेक जेहरा, पदम्, जसवीर जेहरा, विक्रम इस्शोपुर, संजय बहरामपुरा, राजेश टोली, सुमित साहलापुर, रासिद जग गंगोह आदि मौजूद रहे।