shobhit University Gangoh
 

अधिकार हासिल करने के लिए होना पड़ेगा जागरूक: मुगीसी

अधिकार हासिल करने के लिए होना पड़ेगा जागरूक: मुगीसी
  • सहारनपुर में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। ऑल इंडिया मिली काउंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना डा. अब्दुल मलिक मुगीसी ने कहा कि हमारे संविधान द्वारा अल्पसंख्यकों को दिए गए अधिकार बहुत ही बेमिसाल हैं, लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह अधिकार अल्पसंख्यकों तक नहीं पहुंच पाते।

डा. अब्दुल मलिक मुगीसी बेहट तहसील के गांव घघरौली स्थित मदरसा जामिया रहमत में ऑल इंडिया मिली काउंसिल द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक इस भयग्रस्त राजनीति से बाहर निकलकर स्वतंत्र रूप से जीना चाहते हैं। हमें इन अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करने के लिए अपने प्रयासों को तेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है। इसलिए शिक्षा के लिए अल्पसंख्यकों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है जिसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। इस दौरान डा. इरशाद, रियासत, मुफ्ती तारिक, मौलाना दिलनवाज, कारी आसिफ, कारी अशजद, कारी अजवद, हाफिज एहकाम, कारी शुभान आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia