किसानों की आय दोगुनी करने के लिए परम्परागत खेती के तौर तरीकों को बदलना होगा: जसवंत सिंह सैनी

- सहारनपुर में किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सैनी।
सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि किसान आय को दुगनी करने के लिए अब परंपरागत खेती के तौर तरीकों को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीक पहुंचाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार कई योजनाओं चला रही है किसानों को उनका लाभ लेना चाहिए। दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सिंह आज यहां रामपुर मनिहारान में किसान कल्याण मिशन अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि सुधारो को लेकर नए कृषि कानूनों का लाभ उठाने के बारे में विस्तार से जनाकरी दी।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के साथ है वह शुरू से ही किसानों की दुगनी आय को लेकर प्रयासरत है। हमारे देश मे 80 प्रतिशत छोटे किसान है नए कृषि कानून में छोटे किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह संकल्पित है। कृषि गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि जैविक खेती के प्रति जनपद के किसानों का भी रुझान बढ़ा है। कार्यक्रम में किसानों के मन में सबसे अधिक सवाल जैविक खेती को लेकर ही उठे। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को जैविक खेती करने के गुर सिखाए। साथ ही उन्हें वर्मी कमपोस्ट की भी जानकारी दी। किसानों को रासयानों का छिड़काव कर जहरीली फसलों के उत्पादन से बचना चाहिए।
आयोजित कृषि प्रदर्शनी में गंगोह के गांव मुबारिकपुर निवासी संजय सैनी द्वारा गुड़ की 77 वेराइटी तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में 13 वे 14 फरवरी को गुड़ महोत्सव में वह गुड़ की 101 वेराइटी पेश करेंगे जो अपने आप मे अब तक पहला प्रयास होगा। प्रदर्शनी में इसके अलावा विभिन्न प्रकार से जैविक खेती व गन्ने के नए बीज, सह फसली, मेडिसनल प्लांट, बीज अनुदान, मर्दा स्वास्थ्य के बारे में वैज्ञानिकों ने जानकारी दी गई। कृषि मेले एवम प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सैनी ने फीता काटकर किया। कृषि मेले में बीडीओ सीपी सिंह, अजीत राणा, मेघराज पंवार, सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भी हिस्सा लिया।