आत्मनिर्भर बनने के लिए सहफसली जरूरी: त्रिपाठी

- सहारनपुर में किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी।
सहारनपुर [24CN]। जिला गन्ना अधिकारी के.एम.एम. त्रिपाठी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए गन्ने के साथ सहफसली अपनाना जरूरी है क्योंकि सह फसली किसानों के लिए गन्ने के साथ-साथ अतिरिक्त आय का माध्यम है। जिला गन्ना अधिकारी के. एम. एम. त्रिपाठी आज नकुड़ विकास खंड के ग्राम बांदूखेड़ी में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत पानी संस्थान द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसान को अतिरिक्त आय की जरूरत है। यह तभी संभव है जब किसान सह फसली करेगा। उन्होंने कहा कि हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। इसलिए गन्ने की फसल के बीच में सरसो, गोभी, टमाटर व अन्य फसलें लगाने की जरूरत है।
कलस्टर को-आर्डिनेटर कर्मवीर सिंह व कवि शेखर ने कहा कि किसान अच्छे बीज चयन एवं बीज शोधन के उपरांत ही गन्ने की बुआई करे। इसके साथ-साथ मिट्टी को बुआई से पूर्व खेत की तैयारी के समय ट्राई कोडरमा से उपचारित करे। गोष्ठी में पूर्ण प्रधान, सुधीर कुमार, मांगेराम चौधरी, अनिल कुमार, सुभाष चौधरी, सुरेश, मामचंद, डा. जसवीर, डा. रघुवीर, पहल सिंह, विजय पाल, सचिन चौधरी, अंकित, विपिन, उमाकांत, कमल कुमार, आदिल, अम्बेडकर, शिवम मिश्रा, डा. धनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।