यूपी में आंधी बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों से लिए अलर्ट जारी, जानें- कब बदलेगा मौसम?

यूपी में आंधी बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों से लिए अलर्ट जारी, जानें- कब बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में बारिश और धूप का सिलसिला जारी हैं. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कहीं आंधी और बारिश तो कहीं बिजली गिरने और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है. जबकि कुछ हिस्सों में धूप निकल रही है. आने वाले दिनों में भी मौसम का उतार-चढ़ाव चलता रहेगा. प्रदेश में 9 अक्टूबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज 6 अप्रैल सोमवार को पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. आज आसमान एकदम साफ़ बना हुआ हैं और दिनभर धूप देखने को मिलेगी. लेकिन पूर्वी संभाग में प्रयागराज, संत कबीर नगर, मीरजापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर और बलिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. लेकिन कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही आसमान साफ बना हुआ है और दिनभर खिली धूप निकलेगी. कहीं बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं दिख रहे हैं. यहां अधिकतम तापमान में 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा में भी आज धूप निकलेगी. राम नगरी अयोध्या में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे लेकिन, बारिश के आसार कम हैं.

प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. इन जिलों में धूप और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं.

यूपी में जारी रहेगा बारिश का दौर

7 अप्रैल से पश्चिमी संभाग में फिर से वेस्टर्न विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया हैं. 40-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जबकि पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती हैं. 8 अप्रैल को दोनों संभागों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है और 10 अप्रैल से बारिश पर ब्रेक लग जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा.

अप्रैल महीने में हो रही ये बारिश किसानों पर क़हर बनकर टूटी हैं. इस दौरान खेतों में गेहूं की फसल पक जाती है लेकिन बारिश की वजह फसलों को काफी नुक़सान पहुंचा हैं. कई जगहों पर खेतों में कटी हुई फसलें भी भीग. आने वाले दिनों में भी ख़राब मौसम के अनुमान में किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है.


Leave a Reply