ग्राहक बनकर आये ठगो ने सर्राफ से लाखो के गहने ठगे

नकुड [इंद्रेश त्यागी] ग्राहक बनकर आये बदमाशो ने सर्राफ से नौ लाख के सोने के गहनो पर हाथ साफ कर दिया । पिडित सर्राफ ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली मे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के जनक बाजार मे नरेंद्र सर्राफ की दुकान है। नरेंद्र सर्राफ ने पुलिस की दी तहरीर मे बताया कि ग्राहक बनकर आये दो युवक व महिला ने उससे सोने के जेवरात दिखाने को कहा। उन्होने सर्राफ के नौकर को बाहर दुकान से सामान लाने के लिये भेज दिया। सामान देखकर वे बिना कुछ लिये ही चले गये।

नरेद्र कुमार ने बताया कि उनके जाने के बाद दुसरे ग्राहक को दिखाने के लिये उसने जेवरात के डिब्बे दिखाने शुरू किये तो सोने से भरे जेवरात को एक डिब्बा गायब था। सर्राफ का आरोप है कि ठगो ने उसे सामान दिखाने के काम मे उलझाकर एक डिब्बा गायब कर दिया । इस डिब्बे मे करीब 18 तोले सोने के गहने थे।
सर्राफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी शीघ्र ही पकड मे आ जायेगे।