दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक घायल

  • दो घायलों को गम्भीर हालत के चलते किया हायर सेंटर रेफर

देवबंद [24CN]: गोपाली मार्ग पर बाइक और बुलेट की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूधली गांव निवासी अरविंद कुमार दोपहर के समय ममेरे भाई प्रकाश को साथ लेकर गोपाली मार्ग पर पड़ने वाले ईंट भट्ठे पर जा रहा था। बताया जाता है कि वह अरविंद का एक रिश्तेदार ईंट भट्ठे पर काम करता है। जिसके लिए वह भोजन लेकर जा रहा था। जब वह भट्ठे से कुछ पहले पहुंचे तो सामने से आ रही बुलेट से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें अरविंद और प्रकाश सहित बुलेट सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अरविंद और प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बुलेट सवार मामूली रुप से घायल हुआ था। जिसे कुछ समय बाद ही छुट्टी दे गई।