गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित आरोपी भेजे जेल
- सहारनपुर में देवबंद पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।
देवबंद। कोतवाली देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सूबेसिंह व उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव मानकी से धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित आरोपियों वाजिद व सद्दाम पुत्रगण इम्तियाज व काका पुत्र पप्पल निवासीगण गांव मानकी थाना देवबंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
