मुठभेड़ में दबोचे तीन शातिर बदमाश
- सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर आरोपी।
सहारनपुर [24CN]। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ में विदेशी मुद्रा का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने दबोचे गए बदमाशों के कब्जे से विदेशी मुद्रा व अवैध असलाह बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सूबेसिंह, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा व जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुठभेड़ में विदेशी मुद्रा का लालच देकर धोखाधड़ी से 25 हजार रूपए ऐंठने वाले तीन शातिर बदमाशों मौ. सुमून पुत्र अतिवर खलीफा निवासी जाकिरनगर तम्बूनगर इंदिरा गांधी कैम्प थाना इंदिरा गांधी कैम्प नई दिल्ली, अकिबुल पुत्र कुतुरा निवासी बरपड़ा रोड थाना बरपड़ा रोड गुवाहाटी असम तथा मौ. असगुल खान पुत्र मौ. अब्दुल खान निवासी 30 फुटा अशोक विहार थाना लोनी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, दो तमंचे व 50-50 रियाल के दो नोट बरामद कर लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
